Tripura Violence दिल्ली (गुलिस्तां संवाददाता)। बांग्लादेश की सरहद से सटा भारत का पूर्वोत्तर राज्य-त्रिपुरा, पिछले सप्ताह भर से सांप्रदायिक हिंसा की नफरत में सुलग रहा है। हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय है, जिनकी मस्जिद, मकान और दुकानों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके खिलाफ देश के अल्पसंख्यक समुदाय में आक्रोश है। इसके विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग समेत कुछ दूसरे हिस्सो में विरोध-प्रदर्शन हुए है।
Tripura Violence आज भीम आर्मी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु वाल्मीकि के निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद समीर और विधानसभा अध्यक्ष बाबर खान ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। आज के इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल, संगम विहार विधानसभा अध्यक्ष ज़किउल्लाह, त्रिलोकपुरी विधानसभा सभा यूथ बिंग के अध्यक्ष मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद फहीम, वहीद, हारून, आसिफ,आरिफ, मोहम्मद शहजाद, राजा,अनस, सोनू, हाशिम, ज़ुहेब, परवेज़ आदि पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुये।
